देश

Gujarat: हमें 94-95 सीटें मिल रही हैं, IB की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल का बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:19 PM IST

Arvind Kejriwal: एक जनसभा के दौरान केजरीवाल ने कहा कि जब से आईबी की रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुजरात में बनेगी, तब से बीजेपी गुस्से में है। साथ ही कहा कि बीजेपी और कांग्रेस गुप्त बैठक कर रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं आनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिल रही हैं, उन्हें वोट न दें। चुनाव के बाद वे बीजेपी में जाएंगे।

Image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. आईबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
  2. गुजरात में सरकार बनाने के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी- अरविंद केजरीवाल
  3. गुजरात में हमें 94-95 सीटें मिल रही हैं- अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आईबी की रिपोर्ट (IB Report) का हवाला देते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में गुजरात (Gujarat) में सरकार बनाने के लिए तैयार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी लगभग 100 सीटें जीतेगी और संख्या को बढ़ाकर 150 करने का आह्वान किया। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

गुजरात में सरकार बनाने के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी- अरविंद केजरीवाल

एक जनसभा के दौरान केजरीवाल ने कहा कि जब से आईबी की रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुजरात में बनेगी, तब से बीजेपी गुस्से में है। साथ ही कहा कि बीजेपी और कांग्रेस गुप्त बैठक कर रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं आनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिल रही हैं, उन्हें वोट न दें। चुनाव के बाद वे बीजेपी में जाएंगे।

गुजरात में हमें 94-95 सीटें मिल रही हैं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि हमें 94-95 सीटें मिल रही हैं। 50 दिन और मेहनत करनी होगी। हमें एक बड़े बदलाव की जरूरत है। हमारे पास 150 सीटें होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हमें 70 में से 67 सीट दी, पंजाब के लोगों ने हमें 117 में से 92 सीट पर विजयी बनाया। क्या गुजरात के लोग पंजाब और दिल्ली दोनों को पीछे नहीं छोड़ेंगे, उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ेंगे?

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सबसे पहले भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। उन्होंने अन्य बातों के अलावा मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के लिए बेहतर सुविधाएं, 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपए हर महीने, 10 लाख सरकारी नौकरी और युवाओं को 3,000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा दोहराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article