देश

गुजरात: पोरबंदर के तट पर जहाज में लगी भयंकर आग, चावल-चीनी लेकर जाने वाला था सोमालिया, देखें- वीडियो

पोरबंदर सुभाषनगर जेट्टी तट पर खड़े एक जहाज में आग लग गई। चावल से लदे होने के कारण आग विकराल हो गई, जहां इस कारण जहाज को तट से दूर समुद्र के बीच में खींच लिया गया। यह जहाज सोमालिया के बोसासो जा रहा था।

Image

पोरबंदर के तट पर जहाज में लगी भयंकर आग।

Porbandar Ship Fire News: गुजरात के पोरबंदर सुभाषनगर जेट्टी तट पर खड़े एक जहाज में आग लग गई। आग कितनी भयंकर लगी है यह देखने से ही बनता है। बताया गया कि जामनगर स्थित HRM & Sons के इस जहाज में चावल और चीनी लदी हुई थी। जहाज में आग लगने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं।

सोमालिया जाना था जहाज

आग का वीडियो भी सामने आया है। चावल से लदे होने के कारण आग विकराल हो गई, जहां इस कारण जहाज को तट से दूर समुद्र के बीच में खींच लिया गया। यह जहाज सोमालिया के बोसासो जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलने के बाद, कम से कम तीन दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस सहित बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बंदरगाह के पास खड़े एक जहाज से काला धुआं और आग निकलती देखी जा सकती है।

बताया गया कि जहाज पर मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग और भड़क गई, जिससे जहाज को समुद्र के बीचोंबीच खींचकर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आग इंजन कक्ष में लगी थी, जहां से घना काला धुआँ समुद्र में फैल गया।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारतीय तटरक्षक बल, स्थानीय अग्निशमन दल और बंदरगाह अधिकारियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना में करोड़ों रुपये के माल का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझाने के बाद आग लगने के सही कारणों की जांच की जाएगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article