देश

गुजरातः SUV-डंपर की टक्कर के बाद लोगों को रौंद गई बेकाबू जैगुआर कार, पुलिसकर्मी समेत नौ की मौत

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 20, 2023, 06:58 AM IST

Ahmedabad Latest News in Hindi: वैसे, जो व्यक्ति जगुआर कार चला रहा था, वह भी इस घटना के दौरान जख्मी हुआ है। उसे भी सीआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि जैगुआर कार का ड्राइवर का ट्रैक रिकॉर्ड सही नहीं है। वह किसी बड़े बाप का बेटा है।

Image

हादसे के बाद घटनास्थल का नजारा।

Ahmedabad Latest News in Hindi: गुजरात के अहमदाबाद शहर में देर रात बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। इस्कॉन ब्रिज पर हुई इस दुर्घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है और उनका फिलहाल नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और ब्रिज को बंद कराने के साथ ही जांच में जुट गई।

'टाइम्स नाउ नवभारत' रिपोर्टर के मुताबिक, यह हिट एंड रन का मामला है। पुल पर पहले महिंद्रा थार और एक डंपर की टक्कर हुई थी, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई थी। इसी बीच, एक तेज रफ्तार जगुआर कार आई (150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) और लोगों को रौंदते हुए चली गई। दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल और होम गार्ड सहित नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर लोग बोटाद सुरेंद्रनगर के बताए गए, जबकि घायलों को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वैसे, जो व्यक्ति जगुआर कार चला रहा था, वह भी इस घटना के दौरान जख्मी हुआ है। उसे भी सीआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि जैगुआर कार का ड्राइवर का ट्रैक रिकॉर्ड सही नहीं है। वह किसी बड़े बाप का बेटा है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं है और न ही इस बाबत पुलिस का कोई बयान आया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द