इलेक्शन

Lok Sabha Chunav: सपा और आरएलडी के बीच बन गई बात, अब कांग्रेस का यूपी में क्या होगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 05:19 PM IST

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों पर समझौता हो गया है। सवाल ये उठता है कि उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस का क्या होगा। देखना होगा कि यूपी में किसके खाते में कितनी सीटें आएंगी।

Image

राहुल और अखिलेश के बीच सीट बंटवारे पर बनेगी बात?

Photo : Times Now Digital

Uttar Pradesh Politics: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में शामिल समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि अखिलेश और जयंत की पार्टी के बीच सीटों को लेकर भी बात बन गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आएंगी, ये देखना अहम होगा।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बनेगी बात?

कांग्रेस और सपा के बीच बीते कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच दोनों पार्टियों के बीच ऐसी दरार पड़ी, जो अब तक कम नहीं हो सकी है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, विपक्षी गठबंधन INDIA की चिंता बढ़ती जा रही है। यूपी की 80 सीटें सभी पार्टियों के लिए बेहद अहम है। ऐसे में अखिलेश यादव की मांग होगी कि उनकी पार्टी के खाते में ज्यादा से ज्यादा सीटें आए। वहीं राहुल गांधी इस कोशिश में होंगे कि दोनों पार्टियों के बीच दूरियां कम हो जाए।

सीटों के बंटवारे को लेकर इन दो दलों के बीच बनी बात

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिये गठबंधन की घोषणा की। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।'

जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जाहिर की खुशी

‘एक्स’ पर अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा, 'राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।' जयंत चौधरी ने इसके साथ ही अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली जिसमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं।

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने बात करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा, 'रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' दुबे से जब यह पूछा गया कि रालोद किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article