चण्डीगढ़

Chandigarh Mayor Election: चुनाव अधिकारी हुए बीमार, टला चंडीगढ़ मेयर चुनाव, AAP-कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2024, 12:04 PM IST

Chandigarh mayor election: चुनाव टलने की जानकारी मिलते ही निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस और आप के पार्षदों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पार्षद निगम कार्यालय के बाहर से रवाना हो गए। गठबंधन के पार्षदों को निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया।

Image

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024।

Photo : ANI

Chandigarh mayor election: चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव स्थगित हो गया है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के बीमार पड़ने की वजह से चुनाव टाल दिया गया। अधिकारी के बीमार पड़ने और चुनाव टालने की जानकारी पार्षदों को वॉट्सऐप पर दी गई। चुनाव टलने की जानकारी मिलते ही निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस और आप के पार्षदों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पार्षद निगम कार्यालय के बाहर से रवाना हो गए। गठबंधन के पार्षदों को निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया।

भाजपा चुनाव हार रही है-चड्ढा

चुनाव टालने पर आप के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमने और कांग्रेस ने हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि चुनाव कराया जाए। यह साफ है कि 'इंडी' ब्लॉक यह चुनाव जीत रहा है और भाजपा हार रही है। हमारे गठबंधन से भाजपा डर गई है। चड्ढा ने इसी से दूसरा पिठासीन अधिकारी नियुक्त करने की अपील की। चड्ढा ने कहा कि 'स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव एवं लोकतंत्र को खत्म करने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।'

बंसल ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव टलने की सूचना मिली। जानकारी मिली है कि बीमारी के नाम पर भाजपा ने चुनाव अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। भाजपा ने पूरी तरह से अलोकतांत्रिक काम किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article