देश

'वहां युद्ध जैसे हालात हैं, लेकिन मोदी जी हैं तो हर चीज मुमकिन है', ईरान से लौटे भारतीय बोले

ईरान से लौट रहे भारतीय नागरिकों के एक परिवार के सदस्य ने कहा, 'मेरे पिता और बहन आज ईरान से लौट रहे हैं। उनकी फ्लाइट लैंड हो गई है...ईरान में कुछ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे...हम भारत सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तुरंत कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद करते हैं।'

iran indian

ईरान से दिल्ली लौटे भारतीय नागरिक।

Photo : ANI

Indian Nationals return from in Iran: तनाव के बीच ईरान से भारतीय नागरिकों का पहला जत्था शुक्रवार देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय नागरिकों ने ईरान के हालात का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की तारीफ की। नागरिकों ने कहा कि 'वहां पर हालात काफी खराब हैं और ईरान से सुरक्षित निकालने के लिए वे सरकार को धन्यवाद देते हैं।' उन्होंने कहा, 'ईरान में हालात काफी खराब हैं लेकिन भारत सरकार काफी मदद कर रही है। दूतावास ने हमसे ईरान जल्द से जल्द छोड़ने के लिए कहा...मोदी जी हैं तो हर चीज मुमकिन है।'

तुरंत कार्रवाई के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद-भारतीय

ईरान से लौट रहे भारतीय नागरिकों के एक परिवार के सदस्य ने कहा, 'मेरे पिता और बहन आज ईरान से लौट रहे हैं। उनकी फ्लाइट लैंड हो गई है...ईरान में कुछ विरोध प्रदर्शन हो रहे थे...हम भारत सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तुरंत कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद करते हैं।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि 'मेरी पत्नी,बहन और ससुर ईरान से लौट रहे हैं...भारत सरकार उन्हें लाने का काम की है हम भारत सरकार और खासकर की पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।'

'प्रदर्शनकारी परेशानी खड़े करते थे'

ईरान से लौट रहे भारतीय नागरिकों के एक परिवार के सदस्य ने कहा, 'मेरी मम्मी और आंटी आ रही हैं वो लोग वहां पर 10 दिन से थे। हम बहुत परेशान तो हुए थे लेकिन 4 दिन बाद इंटरनेशनल कॉल होने लगी थी। वो सुरक्षित स्थानों पर थे...वहां पर स्थिति अब कंट्रोल में है।' ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, 'हम वहां एक महीने से थे। लेकिन हमें पिछले एक-दो हफ्ते से ही दिक्कतें हो रही थीं...जब हम बाहर जाते थे, तो प्रदर्शनकारी गाड़ी के सामने आ जाते थे। वे थोड़ी परेशानी खड़ी करते थे...इंटरनेट बंद था, जिसकी वजह से हम अपने परिवारों को कुछ बता नहीं पाए, इसलिए थोड़े परेशान थे...हम एम्बेसी से भी संपर्क नहीं कर पाए...वहां पर अब सामान्य स्थिति हो गई है।'

ईरान में करीब 10 हजार भारतीय रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या वहां पढ़ाई करने वाले छात्रों की है। बहुत सारे लोग धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी वहां जाते हैं।

ईरान में प्रदर्शन धीरे-धीरे शांत हुए

ईरान की इस्लामिक सत्ता को चुनौती देने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे शांत होते नजर आए। एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों ने देश को दुनिया से अलग-थलग कर दिया था और अपनी दमनकारी कार्रवाई को तेज किया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दमनकारी कार्रवाई में कम से कम 2,615 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों की हत्याओं के बदले अमेरिका की जवाबी कार्रवाई की आशंका अब भी क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव कम होने के संकेत दिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article