देश

केरल में राज्यपाल vs मुख्यमंत्री: आरिफ मोहम्मद खान पर पिनराई विजयन ने लगाए गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 06:28 PM IST

CM Vs Governor in Kerala : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गवर्नर ने जानबूझकर केरल की शांति 'भंग' करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको इस रिपोर्ट में समझाते हैं कि आखिर असल विवाद क्या है।

Image

केरल के राज्यपाल पर भड़के सीएम विजयन।

Photo : Times Now Digital

Arif Mohammed Khan News: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जानबूझकर ‘भड़काऊ’ बयान देकर राज्य की शांति को ‘जानबूझकर भंग करने का प्रयास’ करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने यह गंभीर आरोप राज्य सरकार के एक जन संपर्क कार्यक्रम ‘नव केरल सदास’ के हिस्से के रूप में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान लगाया।

केरल के राज्यपाल पर भड़के सीएम विजयन

राज्यपाल द्वारा प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) कार्यकर्ताओं को ‘अपराधी’ कहे जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विजयन ने कहा, 'खान ऐसी अवस्था में पहुंच गए हैं, जिसमें उनके मन में जो आता है, वह कह देते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'वह (खान) भूल रहे हैं कि वह केरल के राज्यपाल हैं।' विजयन ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि खान 'जानबूझकर अपने कृत्यों के माध्यम से राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं' और यह राज्यपाल के बाद के कृत्यों से भी साबित हो गया है।

आरिफ मोहम्मद खान ने की थी सीएम की आलोचना

मुख्यमंत्री ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई एसएफआई के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को ‘अपराधी’ और ‘गुंडा’ कहने को लेकर भी खान की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।' खान ने एक दिन पहले दोहराया था कि सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई के कार्यकर्ता ‘अपराधी’ हैं, जिन्हें अपने किसी भी फैसले पर सफाई देने के लिए वह बाध्य नहीं हैं।

आरिफ मोहम्मद खान ने यह आरोप तब लगाया था, जब उनके वाहन पर कथित तौर पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। खान के मुताबिक, जब वह दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जा रहे थे, तब एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके वाहन पर हमला किया था।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article