देश

गोरखपुर में कॉलेज में घुस कर छात्र की हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के परिवारवालों को पीटा

गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 11वीं के छात्र सुधीर भारती की गोली मारकर हत्या कर दी, गोली उसके गले में लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है; बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

Image

गोरखपुर में 11वीं के छात्र सुधीर भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र सुधीर दोपहर 1:30 बजे कॉलेज के मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइक से तीन बदमाश आए।

सुधीर के गले में लगी गोली

सुधीर को देखते ही फायरिंग कर दी। उसके गले में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र जुट गए। यह देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। छात्र की हत्या के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ ने आरोपी के घर पर बोला हमला

सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। घरवाले भी पहुंच गए। मां बेटे की लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गई। गुस्साई भीड़ एक आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। उसके घरवालों को पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घरवालों को छुड़ाया।

'जल्द आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार'

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 17 साल का सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सुधीर का गांव के ही एक लड़के से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article