Ayodhya Ram Mandir Golden Gate: अयोध्या स्थित निर्माणाधीन श्री राम मंदिर में सभी कार्य तेजी के साथ किए जा रहे हैं, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, गौर हो कि राम मंदिर (Ram Mandir) में सोने के दरवाजे (Golden Gate) लगाने का काम भी किया जा रहा है इसी क्रम में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है।
श्री राम मंदिर के दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित हैं, बताया जा रहा है कि यह दरवाजा राम लला के गर्भ गृह का मुख्य द्वार है अभी ऐसे 13 और दरवाजे लगेंगे, मंदिर में लगने वाले दरवाजों के लिए लकड़ियां महाराष्ट्र से आ रही हैं, इसके लिए खास तरह के सागवान का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहला दरवाजा हजार किलो के सोने की प्लेटिंग का
राम मंदिर में लगा यह पहला दरवाजा हजार किलो के सोने की प्लेटिंग का है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में नक्काशीदार दरवाजे लगाए जा रहे हैं दरवाजों पर विष्णु कमल, वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी, प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं।
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण कार्ड
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण कार्ड सभी मेहमानों को हाथ से वितरित किए जा रहे हैं। इस निमंत्रण कार्ड में मंदिर और भगवान राम की एक भव्य छवि है। साथ ही निमंत्रण में एक बुक भी शामिल है जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल प्रमुख लोगों के बारे में बताया गया है। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आमंत्रित सूची में 7,000 से अधिक लोग शामिल हैं। 22 जनवरी के समारोह में आमंत्रित सदस्यों को राम जन्म भूमि परिसर में 11:00 बजे प्रवेश दिया जाएगा और 3 घंटे तक वह परिसर में ही मौजूद रहेंगे।
