देश

Goa Nightclub Fire: बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका

गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को झटका लगा है। मापुसा सेशंस कोर्ट ने गौरव और सौरभ लूथरा दोनों भाईयों को जमानत देने से इनकार कर दिया।

Image

बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से बड़ा झटका (फाइल फोटो)

गोवा की एक अदालत ने बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की जमानत याचिकाएं 12 फरवरी को खारिज कर दीं।उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित इस नाइटक्लब में पिछले साल छह दिसंबर को तब भीषण आग लग गई थी जब नृत्य पार्टी चल रही थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 50 अन्य लोग घायल हो गए थे।

उत्तरी गोवा के मापुसा शहर की एक सत्र अदालत ने लूथरा बंधुओं की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।अदालत में पीड़ित परिवारों का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता विष्णु जोशी ने इस फैसले को न्याय के लिए लड़ रहे परिजनों की जीत बताया। उन्होंने कहा, 'अदालत ने लूथरा बंधुओं की ओर से दाखिल जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं और उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है।'

लूथरा बंधु घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे और 17 दिसंबर उन्हें निर्वासित कराकर वापस लाया गया था। वर्तमान में दोनों उत्तरी गोवा की कोलवाले केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

लूथरा बंधुओं का पक्ष रख रहे अधिवक्ता पराग राव ने कहा कि अदालत ने याचिका खारिज कर दी है और विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है।उन्होंने कहा कि भविष्य के कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ का रुख करने का विकल्प भी शामिल है।

दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड फरार हो गए थे

गौर हो कि गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी और इसके बाद से ही दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड फरार हो गए थे। वहीं पिछले महीने यानी जनवरी 2026 में ED ने गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपियों सौरभ और गौरव लूथरा के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। नाइटक्लब आग से हुई मौतों के मामले में ED ने दिल्ली, गोवा में 8 जगहों पर छापे मारे थे, जांच एजेंसी ने लूथरा भाइयों से जुड़े कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

गोवा में दिसंबर 2205 में एक भयानक आग में 25 लोग मारे गए थे

ये छापे तब मारे गए थे जब फाइनेंशियल जांच एजेंसी ने गोवा के एक नाइटक्लब के प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया, जहां पिछले साल दिसंबर में एक भयानक आग में 25 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने दावा किया कि ED ने करीब आठ जगहों पर छापा मारा, जिसमें सौरभ और गौरव लूथरा भाइयों के ऑफिस और रहने की जगहें शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें