देश

गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे: 100 घंटे में 100 लेन किमी की बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने का रिकॉर्ड कायम

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 19, 2023, 06:13 PM IST

गडकरी ने कहा कि इस नए हरित प्रौद्योगिकी में 90 प्रतिशत मिल्ड सामग्री का उपयोग शामिल है, जो लगभग 20 लाख वर्ग मीटर सड़क की सतह के बराबर है।

Image

बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने का रिकॉर्ड कायम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Ghaziabad-Aligarh Expressway: गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे ने 100 घंटे के रिकॉर्ड समय में 100 लेन किलोमीटर की दूरी पर बिटुमिनस कंक्रीट (चिकनी व स्थायी सतह बनाने के लिए पेट्रोलियम बाई-प्रोडक्स और बजरी का मिश्रण) बिछाकर इतिहास रच दिया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि भारत के सड़क बुनियादी ढांचा उद्योग के समर्पण और प्रतिभा को उजागर करती है।

118 किलोमीटर में फैला है गाजियाबाद-अलीगढ़ खंड

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि NH34 का गाजियाबाद-अलीगढ़ खंड जो 118 किलोमीटर में फैला है, गाजियाबाद और अलीगढ़ के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच परिवहन लिंक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना दादरी, गौतम बौद्ध नगर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और खुर्जा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न कस्बों और शहरों से होकर गुजरती है।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग के रूप में कार्य करता है, माल की आवाजाही को सुविधाजनक बनाता है और औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान देता है। गडकरी ने कहा कि इस नए हरित प्रौद्योगिकी में 90 प्रतिशत मिल्ड सामग्री का उपयोग शामिल है, जो लगभग 20 लाख वर्ग मीटर सड़क की सतह के बराबर है।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अन्य सामग्रियों की खपत घटकर मात्र 10 प्रतिशत रह गई है। गडकरी ने कहा कि इस तरीके से हमने ईंधन की खपत और संबंधित ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को काफी कम कर दिया है। इससे हमारे कार्बन उपयोग को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।

(Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article