देश

असम में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद सामने आए गौरव गोगोई; खुद को बताया कप्तान, बोले- हार की लेता हूं जिम्मेदारी

गौरव गोगोई ने असम में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके असम में कांग्रेस के समर्थकों का आभार भी जताया और भविष्य की रणनीति के संकेत भी दिए।

Image

गौरव गोगोई ने ली हार की जिम्मेदारी।

असम में हार के बाद कांग्रेस में हार की समीक्षा शुरू हो गई है। बीते दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी खुद को कप्तान बताते हुए हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके असम में हार पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया।

हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे

प्रेस कॉफ्रेंस में गौरव गोगोई ने कहा, 'मैं मल्लिकार्जुन खरगे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी,जितेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। लेकिन हम विधानसभा के अंदर और बाहर असम के विकास के लिए अपने सुझाव देंगे। हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

गोगोई ने असम में कांग्रेस की हार को किया स्वीकार

उन्होंने आगे असम में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हम लोगों का बहुमत मानते हैं। हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें वोट दिया और हमारा सपोर्ट किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में पार्टी की भविष्य की रणनीति के भी संकेत दिए। असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राज्य के उन लोगों तक पहुंचेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। आगे गोगोई ने कहा कि कप्तान होने के नाते मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हम जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हैं जो मुश्किलों का सामना करने के बाद भी हमारे साथ खड़े हैं। हमने एक नई कांग्रेस देखी है।

कांग्रेस ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा की 99 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे महज 19 सीट पर जीत हासिल हुई। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 102 सीट पर जीत दर्ज की।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!