देश

गरोठ–उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों की भरी बस पलटी; 30 लोग घायल

गरोठ–उज्जैन फोरलेन पर शामगढ़ के पास बस का टायर फटने से तीर्थ यात्रियों की बस पलट गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को शामगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Image

गरोठ–उज्जैन फोरलेन पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

गरोठ–उज्जैन फोरलेन पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शामगढ़ के नजदीक बस का टायर फटने से तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें करीब 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोनीपत लौट रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री ओंकारेश्वर और महाकाल के दर्शन कर हरियाणा के सोनीपत लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बस का अचानक टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा।

घायल यात्रियों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत शामगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article