देश

वसूली मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने मुक्तसर जिले में किया अरेस्ट

मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। यह मामला सतनाम सिंह, पुत्र हरदेव सिंह, निवासी गांव उड़ेकरण, थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब के अधिकार क्षेत्र, के बयान के आधार पर दर्ज किया गया था।

Image

गैंगस्टर गोल्डी बराड़।

Photo : ANI

Gangster Goldy Brar: विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2024 के जबरन वसूली मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु राणा ने बताया कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के आदेश नगर में उनका एक घर है। यह परिवार मूल रूप से फरीदकोट जिले का निवासी है।

2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी

मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। शमशेर सिंह, पुत्र गुरबक्श सिंह, तथा उनकी पत्नी प्रीतपाल कौर, निवासी आदर्श नगर, गली नंबर 1, सेक्टर नंबर 1, कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब, को आज एफआईआर नंबर 233 दिनांक 03.12.2024 के मामले में गिरफ्तार किया गया।

यह मामला सतनाम सिंह, पुत्र हरदेव सिंह, निवासी गांव उड़ेकरण, थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब के अधिकार क्षेत्र, के बयान के आधार पर दर्ज किया गया था। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।

'फिरौती की रकम का इस्तेमाल कर रहे थे'

रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गोल्डी बराड़ के माता-पिता कथित तौर पर उस फिरौती की रकम का इस्तेमाल कर रहे थे, जो आपराधिक गतिविधियों के जरिए वसूली गई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक गिरफ्तारी के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। गोल्डी बराड़ मुख्य रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी रहा है और वह तब सबसे अधिक चर्चा में आया जब उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली. भारत सरकार ने उसे आतंकी कानून (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?