देश

Gaganyaan Astronaut: मलयालम अभिनेत्री लीना ने 'गगनयान अंतरिक्ष यात्री' प्रशांत नायर से शादी का किया खुलासा

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 10:20 PM IST

मलयालम अभिनेत्री लीना ने 17 जनवरी को ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी की, वह गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

Image

मलयालम अभिनेत्री लीना ने 17 जनवरी को ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी की

मलयालम अभिनेत्री लीना ने अब गगनयान अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर (Gaganyaaan astronaut Prasanth Balakrishnan Nair) से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने मंगलवार, 27 फरवरी को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। इस जोड़े ने 17 जनवरी, 2024 को शादी की, ग्रुप कैप्टन नायर भारतीय वायु सेना में एक टेस्ट पायलट के रूप में कार्यरत हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में नायर का नाम नामित करने के तुरंत बाद, लीना ने गर्व से सोशल मीडिया पर साझा किया कि वह उनकी पत्नी हैं।

उन्होंने अपने पति प्रशांत नायर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,'आज, 27 फरवरी 2024 को, हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी ने भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग्स से सम्मानित किया। यह गर्व का एक ऐतिहासिक क्षण है हमारे देश, हमारे केरल राज्य और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए।'

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी 17 जनवरी को हुई थी लेकिन गोपनीयता की शर्तों के कारण इसे छिपाकर रखना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, 'आधिकारिक तौर पर आवश्यक गोपनीयता बनाए रखने के लिए, मैं इस घोषणा का इंतजार कर रही थी ताकि आपको बता सकूं कि मैंने 17 जनवरी 2024 को एक पारंपरिक समारोह में प्रशांत से शादी कर ली है।' गौर हो कि लीना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों और तमिल सिनेमा में अभिनय किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!