देश

G20 Summit: शांत, खूबसूरत और अनोखा...फिरंगी डेलीगेट्स को कुछ ऐसा नजर आया 'नया' Kashmir, यूं बांधे तारीफों के पुल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 25, 2023, 10:19 PM IST

G20 Summit in Kashmir: नीदरलैंड के प्रतिनिधि वाईएन ब्रुगमैन ने कहा कि जी20 बैठक ने कश्मीर को पर्यटन मानचित्र पर वापस ला दिया है। उन्होंने कहा, "यह कश्मीर को पर्यटन मानचित्र पर वापस ले आई है और इसने हमें दिखाया है कि कश्मीर एक खूबसूरत जगह है। इससे कश्मीर में पर्यटन को मदद मिलेगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे नीदरलैंड में भी पर्यटन को मदद मिलेगी।"

G20 Summit in Kashmir: जम्मू और कश्मीर में जी-20 सम्मलेन के लिए विदेश से श्रीनगर आए मेहमानों को कश्मीर बेहद शांत, खूबसूरत और अनोखा नजर आया। उन्होंने इस दौरान न सिर्फ समिट में हिस्सा लिया बल्कि बारिश के बीच शॉपिंग की और आसपास के इलाकों को घूमा भी। कार्यकारी समूह की बैठक के विभिन्न प्रतिनिधियों ने वहां रेजिडेंसी रोड क्षेत्र में नए पोलो व्यू मार्केट का भी दौरा किया। आपके प्रिय न्यूज चैनल "टाइम्स नाऊ नवभारत" ने जब इस बारे में फॉरेन डेलीगेट्स से बात की तो उन्होंने बहुत अच्छा फीडबैक दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को इस बारे में बुधवार को भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने बताया जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सफल रही। कश्मीर एक अद्भुत स्थल है जहां के लोग बहुत अच्छे हैं। सियोल, भारत की अध्यक्षता का पुरजोर समर्थन करता है और उम्मीद है कि नई दिल्ली जी-20 बैठकों को सफल बनाएगी।

कोरियाई राजदूत के मुताबिक, "भारत एक वैश्विक शक्ति बन रहा है। अभी, भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमें उम्मीद है कि भारत और कोरिया के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे।"

इस बीच, नीदरलैंड के प्रतिनिधि वाईएन ब्रुगमैन ने कहा कि जी20 बैठक ने कश्मीर को पर्यटन मानचित्र पर वापस ला दिया है। उन्होंने कहा, "यह कश्मीर को पर्यटन मानचित्र पर वापस ले आई है और इसने हमें दिखाया है कि कश्मीर एक खूबसूरत जगह है। इससे कश्मीर में पर्यटन को मदद मिलेगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे नीदरलैंड में भी पर्यटन को मदद मिलेगी।"

ब्रुगमैन ने कहा, ‘‘तीन शानदार दिन हो गए, कश्मीर बहुत खूबसूरत है। बैठकें बहुत अच्छी तरह से आयोजित हुईं और ये अत्यंत अंतर्दृष्टिपूर्ण थीं। इसलिए मुझे इन सुखद अनुभवों के साथ नीदरलैंड लौटने में खुशी हो रही है।’’

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें