देश

'जिस गोली से हुई मौत वो पुलिस की नहीं,निजी हथियार से चलाई गई'; बेल्लारी हिंसा पर गृह मंत्री का दावा

बेल्लारी में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया था, जब बेल्लारी नगर से कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी और गंगावती से भाजपा विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने गोलीबारी भी की,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Image

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर (बाएं), मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (बीच में) उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (दाएं) (फोटो साभार: @DrParameshwara)

Photo : Twitter

कर्नाटक के बेल्लारी में साल के पहले ही दिन हुई हिंसा के मामले में गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा की शुरुआती जांच में पता चला है कि हिंसक झड़पों के दौरान जिस गोली से एक व्यक्ति की मौत हुई थी वह गोली पुलिस के हथियार से नहीं चलाई गई थी। उन्होंने शनिवार को कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार यह गोली पुलिस के गोला-बारूद से मेल नहीं खाती और संभवतः किसी निजी रिवॉल्वर से चलाई गई थी।

गौरतलब है कि बेल्लारी के कुछ इलाकों में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया था, जब बेल्लारी नगर से कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी और गंगावती से भाजपा विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने गोलीबारी भी की,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हिंसा पर और क्या बोले गृहमंत्री

जी परमेश्वर राव ने इस मामले में यह भी बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जब्त किए गए सभी हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी। जिस गोली से व्यक्ति की मौत हुई है,उसे फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। मैंने एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) को मौके पर भेजा था, जो अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतों और प्रति-शिकायतों के आधार पर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं और सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

राजनीतिक बयानबाजी पर नाराजगी जताते हुए परमेश्वर ने कहा कि तथ्यों की स्थापना सबसे जरूरी है और पुलिस उसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी नेता ने भड़काऊ बयान दिए,तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने यह भी बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद अगर जरूरी हुआ तो वह स्वयं बेल्लारी का दौरा करेंगे।

एसपी को क्यों हटाया गया ये भी बताया

इस बीच,घटना के बाद बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक पवन नेज्जुर के निलंबन को लेकर पूछे गए सवाल पर परमेश्वर ने कहा कि एसपी को मौके पर मौजूद रहना चाहिए था। वे वहां रहते आवश्यक निर्देश जारी करते और स्थिति को नियंत्रण में लेते।ऐसा न होने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। इस पर जब संवाददाताओं ने यह बताया कि पवन नेज्जुर ने घटना से कुछ ही घंटे पहले कार्यभार संभाला था,तो गृह मंत्री ने कहा कि ड्यूटी तो ड्यूटी होती है। क्या वह पुलिस विभाग में नए हैं?एसपी स्तर के अधिकारी को तुरंत जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और हालात पर काबू पाना चाहिए था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत