देश

'पश्चिम बंगाल जीत का पूरा श्रेय अमित शाह को', बृजभूषण सिंह ने गृहमंत्री को बताया BJP का 'हनुमान'-Video

Brij Bhushan Singh on Amit Shah: पूर्व WFI चीफ व भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल में जीत की श्रेय अमित शाह को दिया है। उन्होंने गृहमंत्री शाह को BJP का हनुमान बताया है।

Image

बृजभूषण सिंह ने अमित शाह की जमकर की तारीफ (फाइल फोटो)

Brij Bhushan Singh on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो बंपर जीत हासिल की है उसके बाद पार्टी खेमे में खुशी की लहर है। वहीं इस सबके बीच पूर्व WFI चीफ व भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने पश्चिम बंगाल में जीत की श्रेय अमित शाह (Amit Shah) को दिया है। उन्होंने गृहमंत्री शाह को BJP का हनुमान बताया है। बंगाल में जीत को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने क्रेडिट शाह को दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक एक वर्ग को दबाने का काम किया जा रहा था और बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर क्रेडिट अमित शाह को जाता है। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के हनुमान जी की भूमिका में है, जैसे राम रामायण के युद्ध में हनुमान जी की भूमिका थी आज भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह जी का रोल हनुमान जी की तरह है और पूरा देश अमित शाह को चाणक्य रूप में मानता है।

बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को अपने पैतृक निवास में कई जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे ममता बनर्जी के लिए चौंकाने वाले रहे हैं। बीजेपी ने 207 सीटें पाकर प्रचंड जीत हासिल की है।

बंगाल में बीजेपी जीती है 206 सीटें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोमवार को 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। हालांकि, फाल्टा में मतदान रद्द होने के कारण 293 निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती हुई और इस वजह से फिलहाल बहुमत का आंकड़ा 147 है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाई और शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाया। इस जीत के साथ, भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटें जीत लीं हैं।

पश्चिम बंगाल में बढ़ता गया बीजेपी का जनाधार

वर्ष 2011 में लगभग चार प्रतिशत के मामूली वोट शेयर से, बीजेपी 2019 में लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई और फिर 2021 के विधानसभा चुनावों में 77 सीटें हासिल करके वामपंथी और कांग्रेस को पछाड़ते हुए टीएमसी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी। वहीं असम में भी बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और सत्ता अपने पास बरकरार रखी है। असम में भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें जीत पाई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!