आज की ताजा खबर, 28 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइव: परिसीमन पर टूट गया इंडिया गठबंधन! मदुरै पहुंचे CRPF के जवान, बिसलेरी के खिलाफ एक और मुकदमे की मंजूरी दी
आज की ताजा खबर लाइव, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज Latest News in Hindi: परिसीमन बिल पर विपक्ष टूट चुका है। शरद पवार की पार्टी संसद के अंदर सपोर्ट करेगी, इसका ऐलान हो चुका है। वहीं पहले से ही मुसीबतों में घिरी बिसलेरी के खिलाफ एक अन्य मुकदमे की मंजूरी दे दी गई है। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
आज की ताजा खबर, 28 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइव: परिसीमन पर टूट गया इंडिया गठबंधन! मदुरै पहुंचे CRPF के जवान, बिसलेरी के खिलाफ एक और मुकदमे की मंजूरी दी
बिसलेरी के खिलाफ एक और मुकदमा
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी इंटरनेशनल के एक संयंत्र से लिए गए पैकेज्ड पेयजल के नमूने के प्रयोगशाला जांच में विफल रहने के बाद कंपनी के खिलाफ एक अन्य मुकदमे की मंजूरी दे दी। इससे पहले रविवार को एफएसएसएआई ने गोवा स्थित कंपनी के एक अन्य संयंत्र से लिए गए नमूने के जांच में विफल रहने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार, ताजा मामले में बिसलेरी के पैकेज्ड पेयजल का आधिकारिक नमूना ’असुरक्षित’ पाया गया और इसमें ’कोलीफॉर्म बैक्टीरिया’ की मौजूदगी की पुष्टि हुई। यह नमूना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित संयंत्र से लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक और रेफरल, दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में पानी में ’कोलीफॉर्म बैक्टीरिया’ की मौजूदगी की पुष्टि हुई। सूत्रों ने बताया कि एफएसएसआई ने 12 अगस्त, 2026 को केवल एक बैच की बिक्री पर रोक लगाई थी।
उत्तर प्रदेश में 30 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश सरकार ने सात एडीजी रैंक के अधिकारियों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया जिसमें मोहित अग्रवाल, पीयूष मोर्डिया, रमित शर्मा, प्रवीण कुमार और लक्ष्मी सिंह शामिल हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्थापना बनाया गया है। इसी तरह, बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है, वहीं लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। एडीजी (आगरा जोन) के पद पर तैनात रहे एस के भगत का लखनऊ स्थानांतरण किया गया है, जबकि एडीजी (प्रशासन) के पद पर तैनात रहे प्रशांत कुमार को एडीजी (आगरा जोन) बनाया गया है।
बयान के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद, का पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, डीआईजी (तकनीकी सेवाएं) आशीष तिवारी को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
इसी तरह, अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर मुरादाबाद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे और अयोध्या में उनका स्थान सतपाल लेंगे।
Peru News: पेरू में भारतीय नागरिक समेत 2 लोगों पर हमला
Election News: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए
Crime News: उत्तराखंड: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के परिवार की कार पर हमला
RJD News: परिसीमन नहीं, लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश : मनोज झा
उन्होंने कहा, ’’सवाल उठता है कि सरकार इस तरह के हथकंडों से क्या हासिल करना चाहती है? इसे परिसीमन नहीं कहिए। यह वास्तव में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )असम में पहले ही आजमा चुकी है।’’
Delhi News: दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों से चाकू बरामद
एक चाकू बैग में रखी बेल्ट में और दूसरा ’’ब्रेसलेट’’ में छिपाया गया था। पहली घटना एक चीनी नागरिक से जुड़ी है जो 20 नवंबर को हांगकांग से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था और उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए दूसरी उड़ान लेनी थी। दूसरी घटना शुक्रवार को हुई, जब तलाशी के दौरान एक भारतीय यात्री के पास से एक ’’असामान्य’’ ब्रेसलेट बरामद किया गया, जिसमें एक छोटा चाकू जुड़ा हुआ था। सीआईएसएफ ने कहा कि यह बरामदगी ’’विशेष रूप से उल्लेखनीय था क्योंकि ब्रेसलेट के भीतर छिपे होने के कारण चाकू को सामान्य रूप से देखकर पहचानना बेहद मुश्किल था।’’
Bihar News: बिहार: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
यह घटना पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान सोनाली, शिवानी व रितेश के रूप में हुई है और तीनों की उम्र पांच से सात वर्ष के बीच थी। उपनिरीक्षक अंजनी कुमार साहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उनमें से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में अन्य दोनों बच्चे भी डूब गए।"
SIR News: गुजरात में एसआईआर के बाद की अंतिम सूची में 8.46 लाख मतदाता जुड़े
Crime News: झारखंड: गोड्डा में एक किशोर ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को किशोर को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई, जब बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी और उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। ठाकुरगंगटी थाने के प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा, ’’हमने बृहस्पतिवार को आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उसकी हालत स्थिर है।’’
Online Fraud News: ऑनलाइन 500 रुपये की कुर्ती खरीदने के चक्कर में महिला ने गंवाए 13 लाख रुपये
पुलिस ने बताया कि महिला ने बताए गए खाते में एक हजार रुपये भेज दिए, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर तीन लाख रुपये और ऐंठ लिए। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने उसे एक कंपनी में निवेश करने और रकम दोगुनी करके लौटाने का लालच दिया।
