देश

पेरू में भारतीय नागरिक समेत 2 लोगों पर हथियारबंद हमलावरों का हमला, लूट की हुई कोशिश, दोनों घायल

हमलावरों ने वाहन को घेरकर उसकी खिड़कियों पर गोलियां चलाईं और कथित तौर पर बैग, ब्रीफकेस और सूटकेस लूटने की कोशिश की। वारदात कैलाओ के ला पेर्ला इलाके में सांता रोजा हिल के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे।

Image

पेरू में भारतीय पर हमला। -फाइल पिक्चर

Photo : AP

Indian attacked in Peru: पेरू के कैलाओ में हथियारबंद हमलावरों ने एक बख्तरबंद वाहन को रोककर गोलीबारी की। हमले में भारतीय नागरिक विजय पगरानी (29) और एक महिला मारी मिरांडा (35) घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सैन मिगुएल स्थित सैन जुडास तादेओ क्लिनिक ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कम से कम 7 हमलावर तीन से अधिक वाहनों में सवार होकर आए थे। हमलावरों ने एक काले रंग की कार को रास्ते में रोक लिया, जिसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे।

ब्रीफकेस और सूटकेस लूटने की कोशिश

हमलावरों ने वाहन को घेरकर उसकी खिड़कियों पर गोलियां चलाईं और कथित तौर पर बैग, ब्रीफकेस और सूटकेस लूटने की कोशिश की। वारदात कैलाओ के ला पेर्ला इलाके में सांता रोजा हिल के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। पीड़ितों ने कथित तौर पर बताया कि हमलावर उनके सामान में रखे आभूषण लूटकर ले गए। हालांकि, लूटे गए सामान और हमले के मकसद की पुष्टि जांच के बाद होगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान तथा वारदात में इस्तेमाल वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article