देश

रजनीकांत, शाहरुख खान, अंबानी, अडानी से लेकर ये बड़े नामचीन चेहरे बने मोदी 3.0 शपथग्रहण समारोह के गवाह

Guest Swearing in Ceremony of Modi 3.0: नरेन्द्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी के साथ-साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, इस मौके पर तमाम वीआईपी चेहरे मौजूद रहे।

Image

रजनीकांत, शाहरुख खान, अंबानी, अडानी से लेकर ये बड़े नामचीन चेहरे बने मोदी 3.0 शपथग्रहण समारोह के गवाह

Guest Swearing in Ceremony of Modi 3.0: पीएम नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं, नरेन्द्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी के साथ-साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, पीएम मोदी ने इसके साथ ही देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मंत्रीपद की शपथ लेने वालों मे राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पीयुष गोयल, शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, नई टीम में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

इस खास मौके पर बॉलीवुड, बिजनेस जगत आदि की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की-

PM Modi Guest 1

PM Modi Guest 1

फिल्म स्टार विक्रांत मैसी भी इस खास मौके पर आए

pm modi oath ceremony guest

pm modi oath ceremony guest

सुपर स्टार रजनीकांत भी इस खास मौके के गवाह बने

pm modi oath ceremony guest

pm modi oath ceremony guest

नामचीन फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी इस खास मौके के गवाह बने

PM Modi Guest 4

PM Modi Guest 4

नामचीन फिल्म स्टार शाहरूख खान ने भी इस खास मौके पर पर अपनी उपस्थति दर्ज कराई

pm modi oath ceremony guest

pm modi oath ceremony guest

नामी उद्योगपति अडाणी भी इस मौके पर मौजूद रहे

pm modi oath ceremony guest

pm modi oath ceremony guest

नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शिरकत करने आए

pm modi oath ceremony guest

pm modi oath ceremony guest

अभिनेत्री कंगना रनौत भी मंडी से सांसद बनने के बाद शपथ लेने पहुंची।

इस समारोह में विदेशी मेहमानों समेत करीब 8000 लोगों ने भाग लिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे इस शपथ ग्रहण समारोह के विदेशी मेहमान रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article