देश

Amrit Bharat New Train: बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं-Video

मध्यम वर्ग के लिए हाईटेक सफर की सौगात मोदी सरकार ने जनता को दी है। अब मध्यम वर्ग के लिए भी 'स्मार्ट ट्रेन' का सपना पूरा होगा क्योंकि नई अमृत भारत ट्रेनें अब आपके सफर के लिए आ गई है।

Image

बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें (PHOTO- इंडियन रेलवे)

पटना: रेलवे ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी अमृत भारत ट्रेन 2.0 की सौगात दी है। यह ट्रेन पुराने संस्करण अमृत भारत 1.0 से कहीं अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और सुरक्षित है। इसका लक्ष्य मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के यात्रियों को किफायती दरों पर एक स्मार्ट और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है।

अमृत भारत 2.0 ट्रेन में यात्रियों के लिए फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, फास्ट चार्जिंग पोर्ट, और आरामदायक सीटें दी गई हैं। दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, इलेक्ट्रो न्यूमैटिक फ्लश सिस्टम और ऑटोमैटिक साबुन डिस्पेंसर भी लगाए गए हैं।

  • 130 किमी/घंटा की रफ्तार, लेकिन झटका-मुक्त सफर
  • यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, लेकिन इसके एयर स्प्रिंग सिस्टम से यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे।
  • फ्लोर पर रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गई हैं जो अंधेरे में भी रास्ता दिखाती हैं, बिल्कुल हवाई जहाज की तरह।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई ट्रेन में फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक बैक यूनिट, सील्ड गैंगवे, EP-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम और क्रैश ट्यूब युक्त कपलर जैसे अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल देशभर में 3 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन अब बिहार को भी इस स्मार्ट सफर का लाभ मिलने जा रहा है। राज्य में पहले से दो ट्रेनें चल रही हैं:

दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल

सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनल

जल्द ही बिहार से चार और ट्रेनें शुरू होंगी:

1. मालदा टाउन–भागलपुर–लखनऊ (गोमती नगर)

2. दरभंगा–लखनऊ (गोमती नगर)

3. राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)–नई दिल्ली

4. मालदा टाउन–भागलपुर–लखनऊ (गोमती नगर) (दूसरी फ्रीक्वेंसी)

रेलवे द्वारा 100 नए अमृत भारत ट्रेन रेक तैयार किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और अधिक रूटों पर यह हाईटेक सफर शुरू किया जाएगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article