देश

फारूक अब्दुल्ला की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती; जानें कब तक होंगे डिस्चार्ज

Farooq Abdullah Health Condition: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने बताया कि अब्दुल्ला को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।

Image

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

Farooq Abdullah Health Condition: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ दिनों से 87 वर्षीय अब्दुल्ला की तबियत ठीक नहीं थी ऐसे में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने बताया कि अब्दुल्ला को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। एक पार्टी नेता ने कहा, "वह (अब्दुल्ला) पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आज या कल छुट्टी मिलने की संभावना है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article