देश

आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी बनीं आतिशी, पंकज गप्ता की लेंगी जगह

आतिशी मौजूदा प्रभारी पंकज गुप्ता की जगह लेंगी। बताया जा रहा है कि गुप्ता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समझा रहा है कि आतिशी यहां पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।

Image

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री हैं आतिशी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Aatishi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को गोवा का पार्टी प्रभारी बनाया है। आतिशी मौजूदा प्रभारी पंकज गुप्ता की जगह लेंगी। बताया जा रहा है कि गुप्ता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में समझा रहा है कि आतिशी यहां पार्टी का सांगठनिक ढांचा मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक द्वारा जारी एक औपचारिक घोषणा पत्र में कहा गया है, ‘पंकज गुप्ता की बीमारी के कारण अनुपलब्धता की वजह से आतिशी जी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। हम उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

आप ने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और 2022 के चुनावों में दो सीटें वेलिम और बेनौलिम पर जीत हासिल की। पार्टी दिल्ली और पंजाब से आगे अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है। आप अपनी राष्ट्रीय विस्तार योजनाओं में गोवा को एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में देखती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article