देश

Jammu Kashmir: अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद घाटी में विदेशी आतंकियों की संख्या बढ़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:32 AM IST

एक साल पहले यानि कि 2021 में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के तुरंत बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। फिलहाल अफगानिस्तान में तालिबान का ही शासन है। तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से उस पर आतंकी गतिविधियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

Image

तालिबान की वापसी के बाद कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या बढ़ी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर में बढ़ी है विदेशी आतंकियों की संख्या
  • हालांकि आतंकी गतिविधियों में आई है कमी
  • टारगेट किलिंग, सेना के सामने है नई चुनौती

तालिबान की अफगानिस्तान में वापसी के बाद से कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या बढ़ी है। यह दावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी कुलदीप सिंह ने गुरुवार को किया है।

कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में चुनौतियां कई तरह से बढ़ गई हैं। कुलदीप सिंह शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों की संख्या बढ़ी है लेकिन आतंकी घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा- "आतंकवादियों की संख्या 200 से कम है जो किसी समय 240 हुआ करती थी।"

उन्होंने आगे कहा कि इन आतंकवादियों की संख्या में विदेशी और स्थानीय दोनों जगहों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा- "पिछले कुछ वर्षों में, एक समय में विदेशी और स्थानीय दोनों तरह के आतंकवादियों की संख्या 230-240 हुआ करती थी, लेकिन संख्या अब 200 से नीचे रह गई है क्योंकि उनमें से कई को सुरक्षा बलों द्वारा समय-समय पर मार गिराया गया है।"

कुलदीप सिंह ने कहा कि 2019 में तत्कालीन राज्य की तुलना में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। वहीं जब टारगेट किलिंग को लेकर कुलदीप सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह चुनौती भी बढ़ी है। हालांकि सुरक्षा बल इस पर भी जल्द ही काबू पा लेंगे।

बता दें कि हाल के कुछ महीनों में घाटी में आतंकी टारगेट किलिंग के तहत हमले कर रहे हैं। इस दौरान वो गैर कश्मीरी या हिंदूओं को टारगेट करके हमले कर रहे हैं। जिसमें कई प्रवासी मजदूरों की मौत भी हो चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें