देश

सीएम योगी का इंसाफ! अतीक अहमद की कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बने फ्लैट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 28, 2023, 10:49 PM IST

रिपोर्टों की मानें तो अतीक अहमद का कद राजनीति में जैसे-जैसे बढ़ते गया था, उसने जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। इसका पता जब योगी सरकार को चला तो उसने इन जमीनों को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया और उसपर गरीबों के लिए मकान बनाने का फैसला किया।

जिस इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से अतीक 5 बार विधायक रहा वहां उसने करोड़ों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा था। योगी सरकार ने प्रयागराज के लूकरगंज में अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 घर बना रही है, जिससे 76 गरीब परिवारों को सरों पर छत नसीब हो सकेगी।

रिपोर्टों की मानें तो अतीक अहमद का कद राजनीति में जैसे-जैसे बढ़ते गया था, उसने जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। इसका पता जब योगी सरकार को चला तो उसने इन जमीनों को अतीक के कब्जे से मुक्त कराया और उसपर गरीबों के लिए मकान बनाने का फैसला किया।

1731 वर्ग मीटर की इस जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाया जा रहा है, जिसे अगले साल तक गरीबों को सौंप दिया जाएगा।इसके लिए निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, घरों की फिनिशिंग का काम चल रहा है। इन घरों के लिए 6 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन्हीं छह हजार लोगों में से 76 लोगों को यह फ्लैट दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि लॉटरी के माध्यम से इन घरों को आवंटित किया जाएगा।

इस जमीन पर घर बनाने के लिए भूमि पूजन खुद सीएम योगी ने ही किया था। यह बिल्डिंग चार मंजिला होगी और यहां सारी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article