देश

Jaish-e-Mohammed: NIA कोर्ट ने 'जैश ए मोहम्मद' के पांच आतंकियों को सुनाई उम्रकैद की सज़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 10:38 PM IST

पटियाला हाउस की NIA कोर्ट ने जैश के 5 आतंकियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई, कोर्ट ने पांचों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए देशभर के युवाओं को भड़काने और आतंकी ट्रेनिंग देने के मामले में सज़ा सुनाई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
सज्जाद अहमद पर पुलवामा हमले के दौरान में CRPF के काफिले के बारे में जानकारी देने का आरोप
कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर मुल्क के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची थी
NIA ने इस मामले में मार्च 2019 में मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी

कोर्ट ने सज्जाद अहमद खान, बिलाल अहमद मीर, मुज़फ्फर अहमद भट, अशफाक अहमद भट और मेराजुद्दीन चोपान को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है,

NIA कोर्ट ने एक दोषी तनवीर अहमद ग़नी को 5 साल की सज़ा सुनाई है। सज्जाद अहमद पर पुलवामा हमले के दौरान में CRPF के काफिले के बारे में जानकारी देने का आरोप था।

कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर मुल्क के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची थी, कोर्ट ने कहा कि मुजरिम न सिर्फ जैश के सदस्य थे बल्कि वे आतंकवादियों को हथियार, गोला बारूद और रसद मुहैया कराकर उनकी मदद करते थे।

कोर्ट ने कहा मुजरिम जम्मू-कश्मीर के लोगों को उग्रवाद में जाने के लिए प्रेरित करने और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पैसे की व्यवस्था करने में भी शामिल थे, NIA ने इस मामले में मार्च 2019 में मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी और गिरफ्तारी की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article