देश

अतीक के हत्यारों की पहली तस्वीर! एक के हाथ खून से सना तो दूसरा है हाथ जोड़े; 14 दिन की मिली न्यायिक हिरासत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 07:03 PM IST

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के तीनों हत्यारों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि तीनों हत्यारे मीडियाकर्मी बनकर आए थे और मौका मिलते ही अतीक और उसके भाई को गोलियों से भून दिया था।

Atiq Ahmed Killer Photo: अतीक अहमद के हत्यारों की पहली तस्वीर सामने आ गई है। अतीक के हत्यारों की ये तस्वीर यूपी पुलिस ने जारी की है। यूपी पुलिस की तरफ से जारी की गई इस फोटो में तीनों हत्यारे बैठे दिख रहे हैं। इनमें से एक का हाथ खून से सना नजर आ रहा है, दूसरा हाथ जोड़े बैठे हुए है। वहीं तीसरा आराम से बैठा दिख रहा है।

हत्यारों के नाम

अतीक के हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी के रूप में की गई है। इन हत्यारों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने अतीक अहमद को इसलिए मार डाला क्योंकि वे मशहूर होना चाहते थे। तीनों लोग छोटे-मोटे अपराधी थे, जिनके खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अतीक और अशरफ के गिरोह का सफाया कर राज्य में अपना नाम और पहचान बनाना चाहते हैं और इसका फायदा उन्हें भविष्य में जरूर मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपराध के बाद वह भाग नहीं सके थे, क्योंकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया था।

अतीक का पाकिस्तान कनेक्शन

प्रयागराज के शाहगंज थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पुलिस ने यह उल्‍लेख किया है कि अदालत के आदेश पर अतीक अहमद का बयान लिया गया था। जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसका संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। प्राथमिकी में अतीक अहमद के हवाले से दर्ज बयान में कहा गया है- "पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियार गिराये जाते हैं। जिसे पंजाब में आईएसआई से जुड़ा व्‍यक्ति उन हथियारों को एकत्र कर कुछ लश्‍कर-ए-तैयबा को भेजता है। कुछ हथियार खालिस्तानी अलगाववादी संगठनों को भेजा जाता है। उन्हीं में से कुछ हथियार जैसे प्‍वाइंट 45 बोर की पिस्तौल, एके 47 राइफल, स्टेनगन और आरडीएक्स मुझे भी उपलब्ध कराता है, जिसका मैं भुगतान भी करता हूं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article