देश

Kerala Train Attack: चलती ट्रेन में लगाई आग, केरल की घटना, नोएडा के इस संदिग्ध का नाम आ रहा सामने

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2023, 08:43 PM IST

Kerala Train Fire Latest Update: केरल में चलती ट्रेन में यात्रियों को आग लगाने के मामले में नोएडा के एक संदिग्ध का नाम सामने आ रहा है, पुलिस इस बारे में जानकारी कर रही है।

Image

केरल में चलती ट्रेन में यात्रियों को आग लगाने के मामले में नोएडा के संदिग्ध का नाम सामने आ रहा है

Kerala Train Fire Update: अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में चलती ट्रेन संडे की रात एक संदिग्ध ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी आग से झुलसे लोगों ने जब चीख-पुकार के बाद ट्रेन रुकवाई तो आरोपी रात के अंधेरे में कूदकर भाग गई केरल पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया है, बताया जा रहा है कि इस मामले का नोएडा कनेक्शन सामने आ रहा है।

केरल पुलिस ने सोमवार को सबसे पहले उस संदिग्ध की तस्वीर जारी की, जिसने रविवार की रात कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। उसकी पहचान यूपी के नोएडा निवासी शाहरुख सैफ के रूप में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसे लेकर जांच जारी है।

रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद हुआ मोबाइल फोन

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद एक मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया खातों की जांच करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस फोन का आखिरी बार इस्तेमाल 30 मार्च को किया गया था फिर उसका सिम कार्ड निकाल दिया गया था पुलिस ने जब फोन के खोज निकाली तो उसका मालिक शाहरुख सैफ बताया जा रहा है।

अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में हुआ ये हादसा

यह घटना रविवार रात करीब 9.45 बजे तब हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद यहां कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची, शुरुआत में, यह माना गया था कि घटना आरोपी और एक अन्य यात्री के बीच विवाद के चलते हुई। इसके बाद पुलिस और डिब्बे में मौजूद एक यात्री ने कहा कि आरोपी का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसने यात्रियों पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ-संभवत: पेट्रोल उड़ेल दिया और उन्हें आग लगा दी, जिससे नौ लोग झुलस गए, आशंका जताई जा रही है कि किसी के आपातकालीन चेन खींचने के बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी फरार हो गया।

महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूद गई

वहीं जान बचाने के लिए एक महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूद गई, जिसमें उन दोनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति भी ट्रैक पर मरा मिला था।

CCTV फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर मिल गई

पुलिस ने घटना के बाद वारदातअलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी उसकी सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की तस्वीर मिल गई, वहीं केरल पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है यह टीम सभी पहलुओं पर जांच कर मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

कन्नूर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण

आरपीएफ के महानिरीक्षक जीएम ईश्वर राव ने कन्नूर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्टेशनों तथा डिब्बों में और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर रेलवे विचार करेगा।राव ने कहा कि आरपीएफ हमले की जांच में राज्य पुलिस का सहयोग कर रहा है और इसमें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।विभिन्न जांच एजेंसियों ने हमले में संभावित आतंकी कड़ी होने के पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज