Sabarmati Express Train Fire News: लखनऊ से अहमदाबाद जा रही 19402 ट्रेन में भांकरी स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है, बताते हैं कि राजस्थान के दौसा में भांकरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई, वहीं कहा जा रहा है कि रेलवे फाटक के गेटमैन ने ट्रेन से धुंआ निकलता देखा था, जिसकी सूचना उसने तुरंत रेलवे प्रशासन को दी।
ट्रेन के व्हील में ब्रेक ब्लॉक होने से आग लगने की घटना सामने आई, जिसकी वजह से करीब 15 मिनट तक लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन भांकरी स्टेशन पर खड़ी रही जिसके बाद उचित कदम उठाए गए।
'गाड़ी को कुछ देर बाद स्टेशन से रवाना कर दिया गया'
हालांकि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, रेल प्रशासन ने इस बारे में बताया कि ट्रेन संख्या 19402 के एक बोगी में लैदर चिपकने के कारण धुंआ उठा था, ट्रेन से निकल गए धुंए के कारणों का पता लगाया और उसे ठीक किया और गाड़ी को कुछ देर बाद स्टेशन से रवाना कर दिया गया।
