देश

Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन के पास लखनऊ-रामेश्वर ट्रेन में लगी भयंकर आग, 10 की मौत, 20 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 26, 2023, 10:39 AM IST

Madurai Train Fire: मिली जानकारी के अनुसार मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास रूकी लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 9 की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग सिलेंडर फटने से लगी है। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

Madurai Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन के पास लखनऊ-रामेश्वर ट्रेन में लगी भयंकर आग, 10 की मौत, 20 घायल

Madurai Train Fire: तमिलनाडु में एक भयंकर ट्रेन हादसा हुआ है। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे के पास खड़ी एक ट्रेन में भयंकर आग लग गई, जिसमें 10 लोगों के मरने की खबर है, साथ ही 20 घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई।

यार्ड में खड़ी थी ट्रेन

आग लगने की सूचना सुबह लगभग 5.15 बजे एक निजी पार्टी कोच के अंदर मिली, जब ट्रेन मदुरै यार्ड में खड़ी थी। ट्रेन के आस-पास के डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया और सुबह लगभग 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। निजी पार्टी कोच ने 17 अगस्त को लखनऊ से अपनी यात्रा शुरू की थी और रविवार तक उसे चेन्नई पहुंचना था

प्रारंभिक रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास रूकी लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन में आग लगने से 10 की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग सिलेंडर फटने से लगी है। जानकारी के मुताबिक, जिस कोच में आग लगी, उसमें लखनऊ के करीब 65 यात्री सवार थे। जब कोच यार्ड में खड़ा था, तो कुछ यात्रियों ने कथित तौर पर चाय और नाश्ता तैयार करने के लिए अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया, जिससे आग लग गई।

निकाले गए 10 शव

दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ (किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा) था और उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में डिब्बे में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक- "यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था, जिसे कल (25 अगस्त को) नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे और इसी वजह से आग लगी। आग लगने की भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article