Chandigarh News: हरियाणा (Haryana) के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (ML Khattar) अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में DGP पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ़ आलोक मित्तल मौजूद है। चंडीगढ़ पुलिस में खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच कर रही है टीम
राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को मंत्री पर आरोप लगाया था और एक दिन बाद उसने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए इसे खारिज किया और स्वतंत्र जांच की मांग की। पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने मामले की पड़ताल के लिए रोहतक रेंज की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह के नेतृत्व में समिति गठित की है जिसमें पुलिस उपायुक्त, पंचकूला, सुमेर प्रताप सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला, राज कुमार कौशिक सदस्य के रूप में शामिल हैं।
महिला कोच के आरोप
महिला कोच ने आरोप लगाया है कि 2016 के रियो ओलंपिक के बाद संदीप सिंह ने उन्हें इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर मैसेज भेजे। कुछ समय पहले संदीप सिंह ने उन्हें ऑफिस में बुलाया और कहा कि तुम मुझे खुश रखो में तुम्हें खुश रखूंगा। महिला के आरोप के मुताबिक संदीप सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की और वह किसी तरह उनके चुंगल से बचकर बाहर निकली। महिला कोच के मुताबिक इसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया और उन्हें परेशानक किया गया। वहीं संदीप सिंह का कहना है कि उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है और उन्होंने भी खुद मामले की जांच की मांग की है।
