देश

France Military Exercise का हिस्‍सा बनीं भारत की इकलौती महिला पायलट शिवांगी, Rafale Jet उड़ाकर चर्चा में आई थीं

France Military Exercise 2023 : फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में 17 अप्रैल से बहुराष्‍ट्रीय युद्धाभ्‍यास चल रहा है। इसमें भारत ने भी हिस्‍सा लिया है और भारतीय टीम की ओर शिवांगी सिंह को भेजा गया है जो क‍ि राफेल लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट हैं।

Image

युद्धाभ्‍यास में जाती भारतीय टीम की टुकड़ी।

Photo : ANI

France Military Exercise 2023 : जहां एक ओर भारत एक नई वैश्विक शक्ति बनकर उभर रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय सेनाएं भी खुद को मजबूत कर देश को समृद्ध बनाने में लगी हैं। इसी क्रम में भारत को गौरवान्वित करने वाली एक खबर सामने आई। दरअसल, राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली एयरफोर्स की पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह अब युद्धाभ्‍यास की उस भारतीय टीम का हिस्‍सा हैं जो कि फ्रांस में चल रहा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के दल में कुल चार राफेल विमान, दो C-17, दो ll-78 और 165 एयर वॉरियर्स शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने देश के बाहर अपने लड़ाकू राफेल विमान भेजे हैं।

शिवांगी के बारे में जानें

बता दें क‍ि फ्रांस गई हुईं शिवांगी सिंह का चयन 2017 में एयरफोर्स में हुआ था। वायुसेना के महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच में शिवांगी को कमीशन किया गया था। वे मूलरूप से उत्‍तर प्रदेशके वाराणसी की रहने वाली हैं। तीन वर्ष पहले शिवांगी को राफेल विमान के पायलट के रूप में चुना गया था, जिसके बाद राफेल उड़ाने वाली वो पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं। राफेल उड़ाने से पहले शिवांगी मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट भी उड़ा चुकी हैं। शिवांगी पंजाब के अंबाला स्थित एयरफोर्स के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

बहुराष्‍ट्रीय युद्धाभ्‍यास में शामिल है भारत

वायुसेना के अधिकारी बताते हैं क‍ि फ्रांस में इन दिनों बहुराष्‍ट्रीय युद्धाभ्‍यास चल रहा है, उसी में भारतीय टीम का हिस्‍सा बनने के लिए शिवांगी सिंह को भेजा गया है। एयरफोर्स ने इससे पहले अंतरराष्‍ट्रीय अभ्‍यास के लिए अवनी चतुर्वेदी को पहली बार भेजा था। उन्‍हें उस समय अभ्यास धर्म गार्जियन के लिए जापान भेजा गया था।

हजारों सैनिकों ने लिया हिस्‍सा

यह बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्‍यास 17 अप्रैल को फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में शुरू हुआ था और 5 मई तक अनवरत चलता रहेगा। इसमें फ्रांस के बहुत से नाटो और अन्य महत्वपूर्ण सहयोगी सम्मिलित हैं। इस बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्‍यास को फ्रांसीसी रक्षा बल संचालित कर रहे हैं। जो कि अब तक का सबसे बड़ा अभ्‍यास बताया जा रहा है। क्‍योंक‍ि इसमें फ्रांस की सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ उनके काफी सहयोगियों को हिस्‍सा बनाया गया है। खास बात ये है क‍ि इस युद्धाभ्‍यास में सात हजार से भी ज्‍यादा नाटो सैनिकों ने भाग लिया है।

ये देश भी हैं शामिल

भारत और फ्रांस के अलावा इस युद्धाभ्‍यास में जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन और अमेरिका भी शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस अभ्यास में भारत की जो भागीदारी है वह उत्‍कृष्‍ट कार्य प्रणालियों को सीखकर कर भारतीय वायुसेना की कार्यपद्धति को और भी और समृद्ध करेगी।

(ANI इनपुट के साथ)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!