देश

कैलाश खेर ने तैयार किया 'महाकाल स्तुतिगान', कॉरिडोर उद्घाटन के मौके पर करेंगे परफार्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:04 PM IST

Mahakal Stuti Gaan:उज्जैन में 11 अक्टूबर को होने वाले महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने विशेष स्तुतिगान 'जय श्री महाकाल' तैयार किया है।

Image

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने विशेष स्तुतिगान 'जय श्री महाकाल' तैयार किया है

Photo : Twitter

Mahakal Stuti Gaan By Kailash Kher: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर गायक खेर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव को समर्पित एक गीत गाएंगे। नए कॉरिडोर के निर्माण के मौके पर 'जय श्री महाकाल' गीत की रचना की गई है, जिसे 'महाकाल लोक' नाम दिया गया है, इसका विमोचन भी इसी अवसर पर होगा।

कैलाश खेर स्तुतिगान की लाइव प्रस्तुति कार्तिक मेला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मसभा में देंगे, परियोजना पर काम करने वाली कंपनी 'उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'महाकाल लोक की शुरुआत के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री लोगों समर्पित करेंगे। शाम को उज्जैन पहुंचने के बाद वह महाकालेश्वर मंदिर परिसर जाकर पूजा करेंगे। उसके बाद, वह नए गलियारे के मुख्य प्रवेश द्वार 'नंदी द्वार' पर जाएंगे और गलियारे का उद्घाटन करेंगे।'

उज्जैन स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार पाठक ने बताया, 'उसी दिन बाद में एक भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जाने-माने गायक कैलाश खेर भगवान शिव को समर्पित एक विशेष गीत 'शिव स्तुति' गाएंगे। गीत की रचना विशेष रूप से 'महाकाल लोक' के निर्माण को चिह्नित करने के लिए की गई है।'

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि खेर अपनी टीम 'कैलासा के साथ कार्तिक मेला ग्राउंड स्थल पर प्रस्तुति देंगे जहां कॉरिडोर खुलने के बाद एक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति रहेगी।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश