देश

Vivek Sir: एग्जामपुर वाले विवेक सर को पुलिस ने टूण्डला स्टेशन ने उठाया, छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे लखनऊ

Vivek Sir: एग्जापुर (Exampur) कोचिंग के संचालक विवेक सर को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवेक सर, छात्र आंदोलन में भाग लेने के लिए लखनऊ जा रहे थे।

Image

एग्जापुर कोचिंग के संस्थापक विवेक सर को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया (फोटो- Times Now Navbharat)

Vivek Sir: एग्जामपुर (Exampur) कोचिंग के संस्थाक विवेक सर इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में हैं। विवेक सर तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे, जहां टुण्डला जंक्शन पर यूपी पुलिस की एक टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विवेक सर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन से बाहर निकल गई, वहीं जैसे ही उनकी हिरासत की खबर छात्रों को लगी वो विरोध जताने लगे।

कहां जा रहे थे विवेक सर?

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार को विवेक सर के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वह तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे, जहां छात्रों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का कार्यक्रम था। करीब शाम 6 बजे ट्रेन के टूंडला जंक्शन पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया। घटना की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और छात्रों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।

पेपर लीक पर मुखर रहे हैं विवेक सर

विवेक सर वर्ष 2018 से यूट्यूब पर सक्रिय हैं और एक्सामपुर कोचिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाखों प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाते हैं। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं के विरोध प्रदर्शन तेज हुए हैं। विवेक सर इस मामले पर सिस्टम के खिलाफ मुखर रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने जा रहे विवेक सर को हिरासत में लिए जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल गई।

पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से हिरासत के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article