देश

राजस्थान के रण में कांग्रेस बनाम कांग्रेस! पायलट पर बोले रंधावा- जो CONG छोड़कर गया उसका हाल क्या हुआ सबको पता है

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 20, 2023, 07:42 PM IST

पायलट ने अपनी पांच दिन की जनसंघर्ष पदयात्रा के समापन पर सोमवार को जयपुर में आयोज‍ित सभा में सरकार के सामने तीन मांग रखीं जिनमें राजस्‍थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) को बंद कर इसका पुनर्गठन करना, परीक्षा पत्र लीक होने से प्रभावित प्रत्येक नौजवान को उचित आर्थिक मुआवजा देना शामिल है।

Image

राजस्थान में पायलट बनाम अशोक गहलोत की लड़ाई जारी

Photo : PTI

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी फूट दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है जैसे राजस्थान में लड़ाई कांग्रेस बनाम कांग्रेस की है। सचिन पायलट, अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसी के लेकर अब राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट पर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस छोड़कर गए हैं, उनका अंजाम क्या हुआ, ये सबको पता है।

बीजेपी पर साधा निशाना

रंधावा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने क‍िसी नेता का साथ नहीं छोड़ा और जो कांग्रेस को छोड़कर गया है उसका हाल सभी जानते हैं। इसके साथ ही रंधावा ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा क‍ि सात साल तक दो हजार का एक नोट नहीं चला पाने वाली सरकार पूछती है क‍ि कांग्रेस ने सत्तर साल में किया।

पहुंचे हैं जयपुर

रंधावा शनिवार को जयपुर पहुंचे। जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं ने जब उनसे कांग्रेस में असंतुष्ट नेता सचिन पायलट के भविष्य के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कोई नाम लिए बिना कहा- "पार्टी तो कभी क‍िसी को नहीं निकालना चाहती। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो हर आदमी का सत्कार करती है और जो पुराने हैं उनको तो कभी भी नहीं छोड़ना चाहती। कांग्रेस ने क‍िसी को नहीं छोड़ा (नि‍काला), और जो कांग्रेस को छोड़कर गया है उसका जो हाल हुआ है उसे आप सब जानते हैं।"

पायलट निकला चुके हैं पदयात्रा

बता दें कि पायलट ने अपनी पांच दिन की जनसंघर्ष पदयात्रा के समापन पर सोमवार को जयपुर में आयोज‍ित सभा में सरकार के सामने तीन मांग रखीं जिनमें राजस्‍थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) को बंद कर इसका पुनर्गठन करना, परीक्षा पत्र लीक होने से प्रभावित प्रत्येक नौजवान को उचित आर्थिक मुआवजा देना और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ लगे आरोपों की उच्‍चस्‍तरीय जांच कराना शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article