देश

Electoral Bond Data: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर किया अपलोड, देखिए राजनीतिक दलों को किस-किसने दिया चंदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 09:05 PM IST

Electoral Bonds Data Released(चुनाव आयोग ने जारी किया Electoral Bond का डाटा): चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड संबंधित जानकारी 13 मार्च को चुनाव आयोग को सौंंपी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह डेटा 15 मार्च को चुनाव आयोग को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना था।

Image

चुनाव आयोग ने अपलोड की इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी

Photo : BCCL

ECI uploads Electoral Bonds Data on website: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड संबंधित जानकारी 13 मार्च को चुनाव आयोग को सौंंपी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, यह डेटा 15 मार्च को चुनाव आयोग को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना था।

जानकारी के मुताबिक, चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वालों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, पेगासस प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड शामिल हैं।

इन कंपिनयों ने भी दिया चंदा

चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वालों में फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड, लक्ष्मी निवास मित्तल, एडलवाइस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, जीएचसीएल लिमिटेड, जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड शामिल हैं।

Electoral Bond

Electoral Bond

कल SBI ने दाखिल किया था हलफनामा

बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसबीआई ने 13 मार्च को चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा सौंप दिया था। एसबीआई ने इसको लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि एक अप्रैल 2019 से इस साल 15 फरवरी के बीच कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए और राजनीतिक दलों ने 22,030 बॉण्ड भुनाए।

Electoral Bonds pdf: क्या-क्या जानकारी आएगी सामने

एसबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक एक अप्रैल 2019 से लेकर उसी साल 11 अप्रैल तक कुल 3346 बॉन्ड खरीदे गए। इनमें से कुल 1609 बॉन्ड कैश कराए गए। एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है कि बैंक ने निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड को भुनाने की तारीख, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के नाम और बॉण्ड के मूल्य जैसे विवरण भी दिए हैं।

SBI electoral bond

SBI electoral bond

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article