Pan India SIR: चुनाव आयोग मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर सोमवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है जिसमें एसआईआर की कब और कौन-कौन से राज्यों में शुरुआत होने वाली है? इसका ऐलान हो सकता है।
कब होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे एसआईआर को लेकर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में एसआईआर करा सकता है और कल इसकी घोषणा हो सकती है।
चुनाव आयोग पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत कर सकता है जिसमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग इन राज्यों को प्राथमिकता दे सकता है।
