देश

बिहार में SIR के बाद क्या नए वोटर ID कार्ड होंगे जारी? क्या है चुनाव आयोग का पूरा प्लान

Bihar Electoral Roll: चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है। एक अगस्त को प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं।

Image

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

Bihar Electoral Roll: चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मतदाता पहचान पत्र कब जारी किए जाएंगे, इस पर निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

कब और कैसे पूरी होगी प्रक्रिया?

अधिकारियों ने कहा कि बिहार के प्रत्येक मतदाता को एक नया मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना है, लेकिन यह प्रक्रिया कब और कैसे पूरी की जाएगी इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। जब मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए तो उनसे भरे हुए दस्तावेज अपनी नवीनतम तस्वीर के साथ जमा करने को कहा गया। नयी तस्वीर का उपयोग रिकॉर्ड को अद्यतन करने और नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाएगा।

बिहार में कितने मतदाता हैं?

एक अगस्त को प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन करना होगा।

30,000 लोगों ने दायर की याचिका

चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक गणना फॉर्म भरने वालों में से 99 प्रतिशत ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। लगभग 30,000 लोगों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए याचिका दायर की है, क्योंकि उनके नाम मसौदा सूची से गायब थे।

इसके अलावा बिहार पहला राज्य बन गया है, जहां मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ कम रखने के लिए युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर अधिकतम 1200 कर दी गई है। युक्तिकरण के कारण, राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 77,000 से बढ़कर 90,000 हो गई है। युक्तिकरण प्रक्रिया अंततः पूरे भारत में लागू की जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article