देश

'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', भोजपुर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रूपी क्रांति शुरू हुई है, जो पूरे देश में फैलने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं, बल्कि आपके अधिकार की चोरी है और आपके भविष्य की चोरी है।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रूपी क्रांति शुरू हुई है, जो पूरे देश में फैलने जा रही है। गांधी ने ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भोजपुर में आयोजित एक सभा में यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने दिया जाएगा।’’

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने में बिहार के करोड़ों युवाओं ने यात्रा में अपनी ताकत लगाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बिहार से ही क्रांति शुरू होती है। आपने दिखाया कि बिहार से ही यह क्रांति, वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई और यह पूरे देश में फैलने जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं, बल्कि आपके अधिकार की चोरी है और आपके भविष्य की चोरी है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस, ‘‘अदाणी और अंबानी की सरकार चलाते हैं,’’ इसलिए वे चाहते हैं कि गरीबों की आवाज इस देश में नहीं सुनी जाए और दबाई जाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने साफ कह दिया कि पूरे देश में गरीब युवाओं की आवाज गूंजेगी और हम बिहार में एक वोट भी चोरी नहीं होने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बिहार का चुनाव इनको चोरी नहीं करने देंगे।’’

यात्रा में अखिलेश यादव हुए शामिल

इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सारण से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव से पहले, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article