देश

'बिहार में 3 लाख वोटर्स कैसे बढ़े?', कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग ने तोड़ी चुप्पी; समझाए नियम

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने सवाल किया कि मतदान के बाद सामने आए आंकड़ों में 3 लाख निर्वाचकों की संख्या कैसे बढ़ी। इस पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने सवाल किया कि मतदान के बाद सामने आए आंकड़ों में 3 लाख निर्वाचकों की संख्या कैसे बढ़ी, जबकि चुनाव आयोग के 6 अक्टूबर वाली प्रेस नोट में बिहार में कुल निर्वाचकों की संख्या 7.42 करोड़ बताई गई थी, जबकि मतदान के बाद वाली प्रेस रिलीट में संख्या 7.45 करोड़ दर्शायी गई।

वोटर लिस्ट में कब तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम

निर्वाचन नियमों के मुताबिक, चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्येक चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर, जबकि दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर थी।

कैसे बढ़े 3 लाख निर्वाचकों के नाम?

सीईसी ज्ञानेश कुमार द्वारा 6 अक्टूबर को बताई गई 7.42 करोड़ निर्वाचकों की संख्या 30 सितंबर को निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित थी। निर्वाचन नियमों के मुताबिक, चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्येक चरण में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक पात्र नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है। अत: एक अक्टूबर से लेकर दोनों चरणों में नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक प्राप्त सभी वैध आवेदनों की जांच कर पात्र निर्वाचकों के नाम नियमानुसार सूची में जोड़े गए, ताकि कोई भी योग्य निर्वाचक मतदान से वंचित न रहे।

EC ने दिया स्पष्टीकरण

बकौल रिपोर्ट, 30 सितंबर को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक सूची के बाद एक अक्टूबर से लेकर नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक प्राप्त आवेदनों को सम्मिलित करते हुए निर्वाचकों की संख्या में लगभग 3 लाख की वृद्धि हुई। इस संशोधित संख्या का उल्लेख निर्वाचन आयोग ने मतदान के उपरांत जारी अपनी प्रेस रिलीज में किया।
Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article