देश

ठुकरा के मेरा प्यार...! युवती ने शादी से किया इनकार तो बौखलाया मंगेतर; घर पर कर दी गोलीबारी

Kerala: केरल के मलप्पुरम में एक युवती ने द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद मंगेतर बौखला गया और उसने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस उठा ले गई। मलप्पुरम का यह मामला चर्चा में है, क्योंकि मंगेतर पर युवती के घर पर एयर गन से गोलियां चलाने का आरोप है।

Image

आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • युवती के घर पर गोलियां चलाने का आरोप।
  • युवती ने विवाह करने से कर दिया था इनकार

Kerala: दक्षिणी राज्य केरल से बिल्कुल एक फिल्मी मामला सामने आया है। मलप्पुरम जिले में युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से मंगेतर बौखला गया और उसके घर पर गोलीबारी कर दी।

मंगेतर पर क्या है आरोप?

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात को समीपवर्ती कोट्टाकल में हुई। उसने बताया कि आरोपी की पहचान अबू ताहिर के रूप में हुई है। उसे युवती के घर पर एयर गन से गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गोलीबारी के आरोप में पुलिस ने अबू ताहिर को मंगलवार को हिरासत में लिया था और बाद में बुधवार को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) के तहत उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार, युवती का विवाह उसके परिवार ने तय किया था, लेकिन बाद में उसने विवाह करने से मना कर दिया जिससे नाराज हो कर उसके मंगेतर ने उसके घर पर गोलीबारी की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article