देश

भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है- प्रवर्तन निदेशालय मारने पहुंची छापा तो बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता और भूपेश बघेल के आवास पर ईडी ने आज रेड मारी है। ईडी ने बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा गया है।

Image

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (फोटो- BhupeshBaghelCG)

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने आज सुबह करीब 6 बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। बघेल ने ईडी के छापे के लिए परोक्ष रूप से बीजेपी पर हमला बोला है। यह छापेमारी उस समय हुई जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र चल रहा था।

ईडी के छापे पर क्या बोले भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के कार्यालय से ट्वीट कर कहा गया- ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।"

ईडी ने क्यों मारा है छापा

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि चैतन्य इस कथित शराब घोटाले में अपराध से प्राप्त धन के लाभार्थी थे।

ईडी का आरोप

ईडी के अनुसार, इस घोटाले से छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की। ईडी का दावा है कि इस कथित शराब घोटाले ने राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसी के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े लोग एक संगठित शराब सिंडिकेट का हिस्सा थे, जिसने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया। चैतन्य बघेल पर इस अवैध धन का लाभ उठाने का आरोप है, जिसके चलते ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article