देश

100 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में ED ने महाराष्ट्र और गुजरात में की छापेमारी

Enforcement Directorate: ईडी ने साइबर धोखाधड़ी की विभिन्न घटनाओं के माध्यम से आम जनता से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के संबंध में महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर छापेमारी की।

Image

महाराष्ट्र और गुजरात में ईडी की छापेमारी

Photo : ANI

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को साइबर धोखाधड़ी की विभिन्न घटनाओं के माध्यम से आम जनता से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के संबंध में महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर तलाशी ली। ईडी के अहमदाबाद जोनल कार्यालय में सुबह से ही छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र के मुंबई के साथ-साथ गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत साइबर अपराध धोखाधड़ी के मामले में छापेमारी जारी है।

100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का है मामला

पीएमएलए मामला गुजरात पुलिस द्वारा मकबूल डॉक्टर, काशिफ डॉक्टर, बासम डॉक्टर, महेश मफतलाल देसाई, माज अब्दुल रहीम नाडा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर शुरू किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति फर्जी यूएसडीटी ट्रेडिंग, डिजिटल गिरफ्तारी, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के फर्जी नोटिस भेजकर धमकाने और विभिन्न अंगड़िया या हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से क्रिप्टो मुद्रा में परिवर्तित करके धोखाधड़ी के पैसे को विदेश भेजने जैसे विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से आम जनता से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने में शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article