देश

शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 10:49 AM IST

IAS Anil Tuteja Arrested in Liquor Scam: ईडी के अधिकारियों ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब अनिल टुटेजा अपने बेटे यश टुटेजा के साथ रायपुर स्थित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।

Image

ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया

Photo : BCCL

IAS Anil Tuteja Arrested in Liquor Scam: कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी के अधिकारियों ने इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई जब अनिल टुटेजा अपने बेटे यश टुटेजा के साथ रायपुर स्थित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के कार्यालय पहुंचे थे। वह इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे, जहां से ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अधिकारी को बाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया और उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है। बता दें, अनिल टुटेजा पिछले साल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

हाल ही में ED ने दर्ज किया था नया मामला

बता दें, उच्चतम न्यायालय ने आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित ईडी की प्राथमिकी को हाल में रद्द कर दिया था, जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित शराब घोटाला मामले में धनशोधन का एक नया मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने मामले में अपनी जांच का विवरण राज्य ईओडब्ल्यू/एसीबी के साथ साझा किया और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया तथा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईडी ने उस शिकायत का संज्ञान लेते हुए धनशोधन का एक नया मामला दर्ज किया।

शराब की हर बोतल पर हुई अवैध वसूली

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की हर बोतल से अवैध धन एकत्र किया गया था और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर के नेतृत्व वाले शराब सिंडिकेट द्वारा कमाए गए 2,000 करोड़ रुपये के धनशोधन तथा अप्रत्याशित भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article