देश

Earthquake Today in India, 20 April 2026: जापान में शक्तिशाली भूकंप, जानिए भारत में कहां आया अर्थक्वेक?

Earthquake Today in India 20 April 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? अभी अभी जापान में शक्तिशाली भूकंप आया है। क्या दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया है?

Image

आज कहां-कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India 20 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के किन राज्यों में आज भूकंप के झटके लगे हैं? भारत में रात को लेह लद्दाख में भूकंप आया था। आज की तारीख में भारत में कई भूकंप नहीं आया है। जापान में अभी-अभी शक्तिशाली भूकंप आया है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, सोमवार को उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भारत में दिल्ली समेत बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 10 बजे तक को भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 20 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 20 In India)

देश में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
लद्दाख4.27:18:12 PM (19 April)162लेह

दुनिया में 20 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 20 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया? भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
जापान7.41:23:00 PM35 KMम्याको
म्यांमार4.310:07:36 AM90 KM22.572, 94.629
पापुआ न्यू गिनी4.709:17:03 AM137.5 kmअंगोरम

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप

प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित पापुआ न्यू गिनी एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। यह देश भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जिसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है, जहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें लगातार सक्रिय रहती हैं और भूकंप तथा ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं आम हैं।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, झटके काफी तेज थे, हालांकि तुरंत बड़े पैमाने पर नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव की तैयारियां रखी गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पापुआ न्यू गिनी भौगोलिक रूप से कई टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिसके कारण यहां बार-बार भूकंप आते रहते हैं। समुद्र के नीचे आने वाले भूकंप कभी-कभी सुनामी का खतरा भी पैदा कर सकते हैं, इसलिए ऐसे क्षेत्रों में निगरानी और चेतावनी प्रणाली बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article