देश

Earthquake Today in India 19 March: भारत में आज कहां आया भूकंप, क्या बारिश के बीच लगे हैं झटके?

Earthquake Today in India 19 March: भारत में आज कहां भूकंप आया है? क्या दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के बीच भूकंप के झटके लग हैं। जानिए

Image

आज कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 19 March: भारत में आज कहां आया भूकंप, क्या दिल्ली में बारिश के बीच भूकंप भी आया है? भारत में गुरुवार को असम में भूकंप आया है। असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां आए भूकंप की तीव्रता 2.6 रही है। असम के अलावा अभी तक भारत में आज कहीं और भूकंप नहीं आया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में आंधी और बारिश जरूर आई है।

भारत में 19 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 19 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
असम2.605:05:005 KMनगांव

दुनिया में 19 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 19 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
अफगानिस्तान4.101:32:34 AM120 KM36.617, 71.317
जापान4.72:53 AM64 KMआओमोरी

अफगानिस्तान में क्यों आता है ज्यादा भूकंप?

अफगानिस्तान में भूकंप ज्यादा आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र पृथ्वी के एक सक्रिय भूकंपीय ज़ोन में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गति लगातार जारी रहती है। यहां मुख्य रूप से इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं। इंडियन प्लेट धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ती हुई यूरेशियन प्लेट से टकराती है, जिससे ज़मीन के नीचे भारी दबाव बनता है। जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप आता है। यही प्रक्रिया हिंदू कुश पर्वत क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय है, जहां गहराई में आने वाले भूकंप आम बात हैं। इसके अलावा, अफगानिस्तान में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें भी मौजूद हैं, जो भूकंप की आवृत्ति को बढ़ाती हैं। यहां के भूकंप अक्सर पहाड़ी इलाकों में आते हैं, जिससे भूस्खलन और भारी नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। अफगानिस्तान की भौगोलिक बनावट और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर भी भूकंप के प्रभाव को ज्यादा गंभीर बना देते हैं। यही कारण है कि यह देश दुनिया के सबसे भूकंप-प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'CEC पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं गोवा CEO के ई-मेल', नैतिकता बची है तो इस्तीफ दें ज्ञानेश कुमार', दूसरी रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला

'CEC पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं गोवा CEO के ई-मेल', नैतिकता बची है तो इस्तीफ दें ज्ञानेश कुमार', दूसरी रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला

Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्ट के अधिकारियों को क्लीन चिट, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बने सरकारी गवाह

Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्ट के अधिकारियों को क्लीन चिट, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बने सरकारी गवाह

आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत...भारत, अमेरिका ने प्रतिबंध कानून पर चर्चा की, शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने

आज की ताजा खबर, 24 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत...भारत, अमेरिका ने प्रतिबंध कानून पर चर्चा की, शी चिनफिंग पहुंचे ट्रंप से मिलने

अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'

अखिलेश की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में पोस्टर-होर्डिंग वार, लिखा-'आजम, अतीक, मुख्तार यही चलाते थे सरकार'

चीन के नेशनल डे पर भारत-चीन रिश्तों की नई तस्वीर, व्यापार से बॉर्डर तक बड़े संदेश

चीन के नेशनल डे पर भारत-चीन रिश्तों की नई तस्वीर, व्यापार से बॉर्डर तक बड़े संदेश