देश

Earthquake Today in India 17 March: भारत में आज भूकंप कहां आया, किस राज्य में धरती हिलने से खुली लोगों की नींद? जानिए

Earthquake Today in India 17 March: भारत में आज कहां भूकंप आया, क्या नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज भी भूकंप के झटके लगे हैं, क्या दिल्ली में मंगलवार को भूकंप आया है? जानिए

Image

आज कहां-कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 17 March: भारत में मंगलवार तो तड़के सुबह तीन बजे भूकंप का एक झटका लगा है। असम में आज भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता 2.5 बताई गई है। असम में हाल के दिनों में कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। आज असम के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है। सोमवार रात को सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि उसकी तीव्रता कम थी, जिसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारत में 17 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 17 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.502:54:37 AM5 KMसोनितपुर

दुनिया में 17 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 17 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
क्यूबा5.89:58 AM11 KMगुआंतानामो प्रांत
इंडोनेशिया4.84:36 AM157 KMबाबर द्वीपसमूह
रूस4.34:25 AM10 KMकामचटका

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं?

इंडोनेशिया में बार-बार और तीव्र भूकंप आने का प्रमुख कारण उसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश पृथ्वी के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जहां कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें लगातार टकराती रहती हैं। यहां मुख्य रूप से इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, यूरेशियन प्लेट और प्रशांत प्लेट एक-दूसरे के नीचे धंसती (सबडक्शन) और खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे के खिलाफ दबाव बनाती हैं, तो लंबे समय तक ऊर्जा जमा होती रहती है। जैसे ही यह ऊर्जा अचानक मुक्त होती है, भूकंप आता है। इंडोनेशिया के नीचे समुद्री क्षेत्र में यह प्रक्रिया अधिक सक्रिय है, इसलिए यहां समुद्र के अंदर भूकंप ज्यादा आते हैं, जो कई बार सुनामी का कारण बनते हैं। इसके अलावा, इंडोनेशिया में सैकड़ों सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो इस क्षेत्र की भूगर्भीय अस्थिरता को और बढ़ाते हैं। ज्वालामुखीय गतिविधियां भी छोटे-बड़े भूकंपों को जन्म देती हैं। यही वजह है कि इंडोनेशिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों वाले देशों में शामिल है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article