देश

Earthquake Today 13 march 2026: भारत में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप, गुरुवार को भी लगे थे झटके

Earthquake Today 13 march 2026: भारत में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। गुरुवार को भी हिमाचल प्रदेश में दो भूकंपीय कंपन दर्ज की गई थी।

Image

आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today 13 march 2026: भारत में आज हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके लगे हैं। चंबा में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर भूकंप का झटका लगा। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, जिसके कारण नुकसान की खबर नहीं है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भी भूकंप आया था। गुरुवार को चंबा और लाहौल और स्पीति में भूकंप आया था।

भारत में 13 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 13 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश2.401:40:35 PM5 KMचंबा
महाराष्ट्र2.88:19:57 PM (12 March Night)10 KMरत्नागिरि

दुनिया में 13 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 8 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
पापुआ न्यू गिनी5.23:28 AM10 KMन्यू आयरलैंड
अफगानिस्तान4.203:24:47150 KM36.74, 71.34
म्यांमार4.001:23:38 AM100 KM23.00, 94.36

क्या है रिंग ऑफ फायर

रिंग ऑफ फायर पृथ्वी का एक बहुत सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय क्षेत्र है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर एक विशाल घेराबंदी की तरह फैला हुआ है। इसे हिंदी में अक्सर “प्रशांत अग्नि वलय” भी कहा जाता है। यह क्षेत्र लगभग 40,000 किलोमीटर लंबा है और यहां दुनिया के करीब 75 प्रतिशत सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं। साथ ही दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत भूकंप भी इसी क्षेत्र में आते हैं। यह वलय दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, अलास्का, जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूज़ीलैंड जैसे कई देशों और क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में पृथ्वी की कई बड़ी भू-प्लेटें- जैसे प्रशांत प्लेट, उत्तर अमेरिकी प्लेट, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियाई प्लेट- आपस में टकराती और एक-दूसरे के नीचे धंसती रहती हैं। इस प्रक्रिया से धरती के अंदर बहुत अधिक दबाव बनता है, जो अचानक निकलने पर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बनता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article