देश

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में चमोली में भूकंप के लगे तेज झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में रविवार को भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

उत्तराखंड में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में बारिश के बीच भूकंप
  • भूकंप से चमोली में सहमे लोग
  • बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे हैं। उत्तराखंड में रविवार रात भूकंप के झटके लगे, जिसके बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके कुछ समय तक लगते रहे। भूकंप का केंद्र जोशीमठ शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर - 30.60 उत्तरी अक्षांश तथा 79.45 पूर्वी देशांतर पर, पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

चमोली में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.60 उत्तर और देशांतर 79.45 पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ भूकंप

भूकंप ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड भारी बारिश के बाद की स्थिति से जूझ रहा है। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के मद्देनजर रविवार को चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई।

कई जगहों पर भूस्खलन

पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज